पांच के बजाय सात साल की सरपंची

भोपाल । प्रदेश में इस बार ग्राम, जनपद और जिला पंचायतों का कार्यकाल पांच के बजाय सात का हो गया। इसी कारण सरपंचों सहित अन्य पदाधिकारियों का कार्यकाल पांच के बजाय सात साल का हो गया। सात साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन वह भी वर्ष 2014 के समय के पुराने आरक्षण के आधार पर। ऐसे में कई ग्राम पंचायतों में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की ही दावेदारी कायम रहेगी और सामान्य या अनारक्षित वर्ग इस बार भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताया जाता है कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में याचिका भी लगी है
दरअसल, राज्य शासन ने गत वर्ष सभी पंचायतों का दोबारा परिसीमन किया था। इस कारण कई जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ गई थी। पर अचानक सरकार ने वर्ष 2014 के पुराने परिसीमन के आधार पर ही पंचायत चुनाव कराने का फैसला कर लिया। इस कारण अब वर्ष 2014 में जितनी पंचायतें थी, उसी अनुसार चुनाव कराया जाएगा। पर इसमें आरक्षण भी उसी वर्ष का रखा गया है। जबकि नए परिसीमन के बाद नए सिरे से पदों का आरक्षण भी हो चुका था। इसे लेकर सामान्य और अनारक्षित वर्ग की ओर से दावेदारी करने वालों में चुनाव को लेकर रोष है। उनका कहना है कि ताजा आरक्षण को रद्द कर शासन ने पुराने आरक्षण को ही लागू रखकर हमारा हक मारा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!