25 दिसंबर को भोपाल में मप्र के शिक्षकों का महासम्मेलन

भोपाल । पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक प्रदेशभर में मनोकामना यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका समापन 25 दिसंबर को भोपाल में होगा। भोपाल आने से पहले शिक्षक बेतवा किनारे भोजपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महादेव (भोजेश्वर शिव) के सामने पुरानी पेंशन की अर्जी लगाएंगे। शिक्षक 12 दिसंबर को भोजपुर पहुंच रहे हैं। यहां भोपाल-नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग के शिक्षकों का सम्मेलन होगा। जिसमें भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 25 दिसंबर को शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे, यहां महासम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रदेश में दो लाख 85 हजार शिक्षक हैं।
मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक-शिक्षक संघ के बैनरतले होने वाले आंदोलन की रणनीति संघ ने किसी राजनीतिक दल की तरह बनाई है। शिक्षक सात नवंबर से प्रदेश के विभिन्न् धार्मिक स्थलों पर मनोकामना यात्रा के नाम से इकठ्ठे हो रहे हैं। वहां पूजा-अर्चना करते हैं और पुरानी पेंशन बहाली के लिए वहां एक अर्जी लगाकर आते हैं। इसके बाद उसी स्थान (क्षेत्र या शहर) पर सम्मेलन होता है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों (भाजपा के पदाधिकारी) को आमंत्रित किया जाता है। शिक्षक उन्हें अपने साथियों (जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं या डेढ़-दो हजार रुपये मिल रही है) और शिक्षक की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों की व्यथा सुनाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनका भरोसा जीतते हैं।
रणनीति यह है कि शिक्षकों की व्यथा कथा सरकार और संगठन तक उन्हीं के प्रतिनिधि के माध्यम से पहुंचे। आखिर में 25 दिसंबर को शिक्षक सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी समस्या बताएंगे। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से भोजपुर लगभग पांच हजार शिक्षकों के आने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कर्मचारी को अंतिम आहरित वेतन की 50 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप देने की व्ववस्था वर्ष 2005 में समाप्त कर दी है। वर्ष 2011-12 में लागू अंशदान पेंशन योजना से शिक्षकों को नुकसान है। संघ के पदाधिकारी बताते हैं कि उन्हें वर्ष 2016 से छठवां वेतनमान मिला है। जबकि नियमित कर्मचारियों को वर्ष 2006 से। इसलिए अंशदान पेंशन योजना के लिए शिक्षकों से अब तक तीन से छह लाख रुपये की कटौती हो पाई है। इनमें से 60 प्रतिशत राशि सेवानिवृत्ति के समय उन्हें दे दी जाती है और 40 प्रतिशत राशि पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देकर पेंशन तय की जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!