200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस से होगी पूछताछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है।यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है।

इससे पहले रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विदेश नहीं जाने दिया गया। मामले में जैकलीन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ईडी ने दावा किया गया कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए हैं। ईडी के मुताबिक, साल 2021 के जनवरी महीने में सुकेश और जैकलीन की बातचीत शुरू हुई थी और तब से ही दोनों काफी क्लोज हैं। इस दौरान सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसमें कई ज्वैलरी, डायमंड जैसे कई लग्जरी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुकेश ने जैकलीन को 36 लाख की चार पर्शियन बिल्ली और 52 लाख का एक और गिफ्ट दिया था।

जैकलीन और सुकेश की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें जैकलीन सुकेश के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि जैकलीन और सुकेश एक रिश्ते में थे। तस्वीर इसी साल अप्रैल से लेकर जून के बीच की बताई जा रही है। उस दौरान सुकेश तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, जैकलीन ने मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के साथ किसी भी रिश्ते को लेकर इनकार किया था।

गौरतलब है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की वसूली के केस में ईडी ने शनिवार को ही चार्जशीट दाखिल की थी।  ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज कर किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!