जाह्नवी कपूर से पैपराजी ने पूछा ‘कटरीना-विक्की की शादी में जा रहीं हैं आप’ ?

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। मीडिया के पास सारी सूचना है कि शादी का वेन्यू कहां है, गेस्ट कौन से हैं यहां तक कि कटरीना किस डिजाइन के कपड़े पहनने वाली हैं। बावजूद इसके सेलेब्स है कि इस खबर पर कुछ भी खुलासा करने को तैयार नहीं हैं। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि इस कपल ने सबसे शादी की किसी भी खबर को लीक नहीं करने को कहा है।

क्या कटरीना की शादी में जाएंगी जाह्नवी?

हाल ही में जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जाह्नवी एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ ही रही थीं, कि तभी तभी वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में एक फोटोग्राफर जाह्नवी कपूर को हेलो बोलता है। फिर वह पूछता है- ‘मैम आप शादी में नहीं जा रहीं?’ इसपर जाह्नवी सवालों भरी निगाह से उसे देखती हैं। और स्माइल देकर चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं।

पैपराजी को दिया ये जवाब

जाह्नवी कपूर के इस रिएक्शन पर फैंस को गुस्सा आ गया है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि आखिर इतना छुपा क्यों रहे हो। तो किसी ने लिखा कि ‘हमें सब पता है कि कब है शादी और कहां है तो इतने छुपाने की जरूरत नहीं’। बता दें कि विक्की और कटरीना ने अपनी शादी को पूरी तरह से सिक्रेट रखने की कोशिश की है। अभी तक इस जोड़े ने अपनी तरफ से कुछ भी घोषणा नहीं की है।

9 दिसंबर को है शादी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 7 से 9 दिसंबर तक चलेगा। इस शादी में आने वाले मेहमानों से एनडीके साइन कराया गया है। जिसके तहत शादी में किसी को भी फोटो खींचने, वीडियो बनाने और फोटोज को सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!