अमेठी से रिश्तों की दुहाई देने वालों ने संसद में नहीं उठाये अमेठी के मुद्दे: स्मृति ईरानी

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व में अमेठी से सांसद रह चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए रविवार को कहा कि अमेठी से पारिवारिक रिश्तों की दुहाई देने वालों ने यहां के विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में नहीं उठाया। स्मृति ने तिलोई में बस अड्डे सहित पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही, मगर जिसको उसने चुनकर सदन में भेजा, वह चुपचाप बैठे रहते थे! जनता यहां सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेगी।
उन्होंने कहा कि अमेठी से रिश्तों की दुहाई दी जाती रही पर यहाँ के लोगों की बात सदनमें नहीं उठाई गयी। स्मृति ने कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की काम के प्रति सक्रियता इस बात को प्रदर्शित करती है कि नौ महीने के अंदर तिलोई में एक भव्य बस अड्डा बनकर तैयार हो गया। तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट भी यहां स्थापित हुआ है।’’ इससे पूर्व, केन्द्रीय मंत्री ने तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्य मेले का भी उद्घाटन किया और मरीजों से मिलकर चिकित्सा सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!