भारत की राजनीति का हिन्दूकरण हो गया, यह हिंदुओं की विजय है: तोगड़िया

वाराणसी: काशी पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें लगता है जो प्रश्न उनसे पूछ गए हैं उसका उत्तर जानने वाले यही चाहते हैं कि लोगों का ध्यान मूल मुद्दे से हटे. उन्होंने कहा कि आज मूल मुद्दा रोजगार, महंगाई, सुरक्षा और किसानों की फसल के दाम हैं. मुझे लगता है चुनाव में इसकी चर्चा होनी चाहिए. इसकी चर्चा करके सभी सियासी पार्टियां उनका एक्शन प्लान बनाकर जनता के कल्याण की तैयारी करें. वादा करें और सत्ता में आने के बाद वादा निभाएं.वहीं, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के सवाल पर प्रवीण तोगड़िया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर कहीं विकास के काम होते हैं तो होने चाहिए. डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हमें सुरक्षित हिन्दू भी चाहिए और समृद्ध हिन्दू भी चाहिए. इसलिए हिन्दू की व्याख्या आप नहीं करोगे. वो प्रवीण तोगड़िया करेगा.

हिन्दू की व्याख्या में समृद्ध हिन्दू अर्थात रोजगार और महंगाई कम होने के साथ किसानों के फसल के दाम हो, हिन्दू कश्मीर घाटी के घरों में सुरक्षित रहे. हालांकि, अयोध्या के बाद काशी-मथुरा पर भाजपा की सक्रियता पर पूछे गए एक सवाल में जवाब में तोगड़िया ने कहा कि जो लोग सत्ता में नहीं रहते हैं. वे नारे देते हैं. वादों के साथ जो सत्ता में हैं. उन्हें नारे और वादे न देकर काम करने की जिम्मेदारी है.

अयोध्या में तो कोर्ट में केस था और काशी में मेरे नन्दिकेश्वर तो हर रोज रो रहे हैं कि कब काशी विश्वनाथ के दर्शन होंगे. कानून बनाओ संसद में, मन्दिर बनाओ. बहुत वादा हुआ. सत्ता में बैठने वाले को बोलने का अधिकार नहीं है न ही वादा करने का. उनका काम करने का अधिकार है.

डॉ. प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ. प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वहीं, मीडिया की ओर से पूछे गए एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी खुशी है कि भारत की राजनीति का हिन्दूकरण हो गया है. हमारे अखिलेश भैया हनुमान जी की बात करते हैं. प्रियंका गांधी मंत्र बोलती हैं. राहुल भैया जनेऊ दिखाते हैं और ममता बनर्जी मंच से चंडी पाठ करती हैं. यह हिंदुओं की विजय है और इसमें छोटा-सा दबाव बनाने का काम प्रवीण तोगड़िया ने किया था. अब बस काशी और मथुरा बन जाए. हम मानेंगे कि हमारी मां श्रृंगार गौरी की मस्जिद से मुक्ति हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!