दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दोगुने हुए ओमिक्रॉन संक्रमित, लगाना पड़ा पहली श्रेणी का लॉकडाउन

डरबन । कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही यह दक्षिण अफ्रीका से लेकर 25 देशों में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति साउथ अफ्रीका में चल रही है। यहां एक दिन में ही ओमिक्रॉन के केस दोगुने हो गए हैं। हालात कितने चिंताजनक हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साउथ अफ्रीका में लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया गया है।
बाजार बंद हैं, सड़कें सूनी हैं और लोग अपने घर की चहारदीवारी में कैद हैं। साउथ अफ्रीका में कुल पांच तरह के लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं। इसमें सबसे सख्त लॉकडाउन पांचवी श्रेणी का माना जाता है। अभी के लिए लॉकडाउन की पहली श्रेणी से ही लोग परेशान होने लगे हैं। व्यापारी बता रहे हैं कि उनका बिजनेस पूरी तरह ठप हो चुका है। नुकसान तो इसलिए भी हो रहा है क्योंकि कई देशों ने साउथ अफ्रीका पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया,सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं।
ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला साउथ अफ्रीका में 24 नवंबर को सामने आया था। उस समय ही वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि उनके देश में कोरोना का एक नया वेरिएंट पाया गया है, जो 30 से ज्यादा बार म्यूटेट हुआ है। ऐसा डर है कि ये वेरिएंट दूसरे वेरिएंट की तुलना में काफी तेजी से फैल सकता है।
देश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में भी 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। 15 नवंबर के आस-पास गुआटेंग प्रांत से 77 सैंपल लिए गए और इनकी सीक्वेंसिंग की गई। गहन जांच पड़ताल के बाद एक्सपर्ट्स इस नतीजे पर पहुंचे कि ये कोरोना वायरस का नया वेरिएंट है। इसका जीन इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था, क्योंकि यह म्यूटेट हो चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस नए वेरिएंट का नाम बी.1.1.529, यानी ओमिक्रॉन रखा है। 26 नवंबर को इसे चिंताजनक वेरिएंट घोषित किया गया। इसके बाद से 24 देशों में ये नया वैरिएंट पाया जा चुका है।
इस बीच ओमिक्रॉन वेरिएंट के बारे में दुनिया को बताने वाले दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने राहत देने वाला दावा किया है। इन वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट में प्राइमरी लेवल पर डेल्टा वेरिएंट से हल्के लक्षण मिले हैं। दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख डॉ एंजेलिक कोएत्जी ने कहा कि नए वेरिएंट में मरीजों को थकान, शरीर में दर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!