महाराष्ट्र के तीन पंडित कराएंगे विक्की-कैटरीना की शादी, ठहरने के लिए देंगे इतने लाख!

बॉलीवुड के लविंग कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इवेंट कंपनी शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. इसी बीच रस्मों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन के स्टे को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है. खबर है कि कैटरीना और विक्की के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक किए गए हैं. इसमें एक रात रुकने की कीमत 7 लाख बताई जा रही है.

कैटरीना और विक्की कौशल की 9 दिसंबर को शादी होने जा रही है. दोनों किस रस्म पर क्या पहनेंगे, इसकी भी तैयारी हो चुकी है. कैटरीना, जहां मेहंदी पर अबू जानी द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनेंगी. वहीं, संगीत सेरिमनी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस कैटरीना पहनेंगी. वहीं शादी के दिन वह गुची (GUCCI) द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी.

विक्की कौशल की बात करें तो वह मेहंदी और संगीत के दिन कुणाल रावल और राघवेंद्र द्वारा तैयार किया गया आउटफिट पहनेंगे. जबकि वह शादी पर सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में होगी. इसके लिए महाराष्ट्र से पंडित शादी कराने जाएंगे. शादी को विधिवत रूप से करवाने के लिए तीन खास पंडित बुलाए गए हैं. इन पंडितों द्वारा कैटरीना और विक्की कौशल की शादी की संपूर्ण औपचारिकता पूरी कराई जाएगी. शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होगी.

रणथम्भौर में बुक हुए 45 होटल

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और विक्की-कैटरीना 9 दिसंबर को ही सात फेरे लेने वाले हैं. यह शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने जा रही है. जहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए विक्की-कैटरीना की टीम मौजूद है. अब ताजा अपडेट के अनुसार, इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए 45 होटल बुक किए गए हैं. दरअसल, सूत्रों के कहना है कि रणथम्भौर में होटल ज्यादा बड़े नहीं हैं. इसलिए मेहमानों के स्टे के लिए कई सारे होटल बुक किए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!