कैटरीना- विक्की की शादी के पहले तैनात किए गए वॉलंटियर्स, रजवाड़ा स्टाइल में सजाया जा रहा भव्य मंडप

 कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. इन दोनों की शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें कई बॉलीवुड सितारों के नाम भी शामिल है. 9 दिसंबर को होने वाली शादी का वेन्यू सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट है, लेकिन कार्यक्रम के पहले ही शनिवार यानि 4 दिसंबर को शादी की लोकेशन कब्जे में ले ली गई. वहां के सभी कर्मचारियों को भी बाहर कर दिया गया है.

दरअसल, कैटरीना और विक्की कौशल की शादी मानों बुलेट प्रूफ स्टाइल में हो रही है. न तो वहां गेस्ट अपना फोन ले जा सकते हैं और न ड्रोन से वहां की रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जो मेहमान जाएंगे वो भी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होंगे, उसके बिना उन्हें एंट्री भी नहीं मिलेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को मुंबई से एक मैनेजमेंट टीम वेन्यू पर पहुंची. वहां सभी कर्मचारियों को होटल के बाहर कर दिया. कहा कि शादी होने तक ये स्टाफ यहां काम नहीं करेंगे. सवाल ये उठता है कि अब वहां काम कौन करेगा? तो बता दें कि मैनेजमेंट टीम ने होटल के अंदर अपने वॉलंटियर्स तैनात कर दिए हैं.

वही, अब 10 दिसंबर तक काम करेंगे. मैनेजमेंट टीम का के मुताबिक, कार्यक्रम होने तक होटल में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल शादी के दौरान आने वाले 120 मेहमानों को ही होटल में एंट्री दी जाएगी. शादी में वीडियो और फोटो के लिए इंटरनेशनल फटॉग्रफर मारिया टेस्टिनो को हायर किया गया है. सवाई माधोपुर का पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है. सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से भी पुलिस फोर्स एक्टिव मोड पर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर होटल सिक्स सेंस के अंदर और बाहर सजावट का कार्य भी शुरू हो चुका है. होटल के अंदर भव्य मंडप बनाया जा रहा है. रजवाड़ा स्टाइल में संपूर्ण मंडप को तैयार किया जा रहा है और इसे आलीशान रुप दिया जा रहा है.इसी रजवाड़ा स्टाइल के मंडप में कटरीना कैफ और विक्की कौशल सात फेरे लेंगे.

बता दें कि 7 दिसंबर को मेहंदी का कार्यक्रम होने वाला है व 8 दिसंबर को संगीत का कार्यक्रम होगा. 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंधेगे. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब होटल को पूरी तरह मुंबई से आई मैनेजमेंट कमेटी ने अपने अधीन ले लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!