सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश 2019 के पहले की रिक्तियों में भी सवर्णों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

नई दिल्ली । वर्ष 2019 के पहले की रिक्तियों में भी सवर्णों को (आर्थिक रूप से कमजोर) दस फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। नियुक्ति प्रक्रिया जिस दिन से शुरू होती है, उसी समय का नियम लागू होता है। झारखंड में सहायक अभियंताओं का वर्ष 2015 से 2018 तक की नियुक्तिों में सवर्ण आरक्षण का लाभ पाने के हकदार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह महत्वपूर्ण फैसला दिया। इसके साथ ही जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को सही बताया जिसमें वर्ष 2015 से 2017 तक की रिक्तियों में सवर्णों को आरक्षण दिया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस आदेश का व्यापक असर पड़ेगा। इसलिए मामले की सुनवाई में हर कानूनी पहलू पर व्यापक गौर किया गया है। अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के चुनौती देने वाली उत्तम कुमार उपाध्याय की एसएलपी खारिज कर दी। जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए वर्ष 2019 में जेपीएसी ने विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इस नियुक्ति में वर्ष 2015 से 2019 तक की रिक्तियां शामिल की गयी थीं और सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा था। सरकार के इस आदेश को रंजीत कुमार सिंह और अन्य ने एकलपीठ में चुनौती दी थी। इसमें कहा गया था कि इस नियुक्ति में 2015 से 2019 तक की रिक्तियां शामिल हैं। ऐसे में सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता, क्योंकि सरकार ने वर्ष 2019 में सवर्णों को आरक्षण देने का निर्णय लिया है। एकलपीठ ने लंबी सुनवाई के बाद विज्ञापन को यह कहते हुए रद्द कर दिया की नियम बनने के पहले की रिक्तियों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता। इस आदेश को सरकार ने खंडपीठ में चुनौती दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने नियुक्ति में सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को सही बताते हुए एकलपीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें सवर्णों को पिछली रिक्तियों में आरक्षण नहीं देने का निर्देश देते हुए नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गयी थी। कोर्ट के इस आदेश के बाद जेपीएससी ने सहायक अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करते हुए परीक्षा का आयोजन किया। इस बीच उत्तम कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए नियुक्ति परीक्षा में रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि नियुक्ति इस मामले के अंतिम आदेश से प्रभावित होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!