देश के 11 एयरपोर्टों पर 1502 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हुई कोविड जांच कोई संक्रमित नहीं

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ लड़ाई में भारत ने प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार ज्यादा जोखिम वाले देशों से भारत पहुंचने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोविड जांच की जा रही है। बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से संचालित देश के 11 हवाई अड्डों पर कुल 1502 यात्रियों की जांच की गई। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक इनमें से कोई भी यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। एएआई ने ट्वीट किया, ‘एएआई के 11 एयरपोर्ट पर बुधवार को 64 अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन हुआ। इनमें से सात विमान जोखिम वाले देशों से आए, जबकि 57 विमान गैर जोखिम वाले देशों से आए थे।’ इसने बताया कि हवाई अड्डों पर कुल 1502 यात्रियों की कोविड जांच की गई। इनमें से 311 यात्रियों की आरटी-पीसीआर (किट के जरिए) जांच की गई जबकि बाकी के 1191 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई और इनमें से कोई संक्रमित नहीं पाया गया। गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे कुछ बड़े एयरपोर्टों का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नहीं करता है बल्कि इनका संचालन निजी कंपनियों की ओर से होता है। नागरिक विमानन मंत्रालय के अधीन आने वाला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया देशभर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का संचालन करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 30 नवंबर को जारी अपडेट के अनुसार जोखिम वाले देशों की सूची में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन एवं मॉरीशस शामिल है। इस सूची में जो अन्य देश हैं उनमें न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांग कांग और इजराइल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!