गौरव कलश यात्रा धार में किसान की जेब से 50 हजार चोरी, पीड़ित पहुंचा थाने

धार में क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा गौरव यात्रा जिले का भ्रमण करते हुए शुक्रवार दोपहर के समय धार पहुंची। यात्रा शहर के दो प्रमुख मार्गों से अलग-अलग यात्रा धार आई। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कई समाजसेवी संगठनों सहित भाजपा के नेताओं ने मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया। इसी बीच यात्रा में भीड़ का फायदा जेबकतरों ने उठाया है।

किसान के जेब से 50 हजार रुपए गायब कर दिए हैं। पूरा मामला शहर के मोहन टॉकीज चौराहे का है, यहां पर यात्रा का स्वागत करने के लिए मंच लगाया गया था। तभी यात्रा का स्वागत करने के लिए मुकेश रघुवंशी बैंक जाते समय चौराहे पर रुक गए व यात्रा कलश को देखकर हाथ में हार लिए वाहन की ओर बढे़ व स्वागत के दौरान ही जेब से रुपए गायब हो गए।

किसान मुकेश रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर लोन की किश्त जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। रास्ते में यात्रा को देखकर रुका व स्वागत करने गया। इसी दौरान 50 हजार रुपए जेब से गायब हो गए। किसान कुल 1 लाख रुपए लेकर बैंक जा रहा था, पेंट की दोनों जैब में अलग-अलग 50-50 हजार रुपए रखे थे। इसमें से एक जेब से रुपए गायब हुए हैं।

किसान ने इस बात की सूचना पुलिस को भी आवेदन के रूप में दी है। इधर यात्रा के दौरान चार मोबाइल व दो अन्य लोगों की जेब कटने की भी सूचना है, किंतु थाने पर किसान मुकेश ही पहुंचे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!