UPTET के बहाने योगी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, केंद्र को भी लपेटे में लिया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है. इस बार वरुण गांधी ने UPTET परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा है. साथ ही बेरोजगारी और वैकेंसी नहीं होने कारण केंद्र सरकार को भी लपेटे में लिया.वरुण गांधी ने एक ट्वीट में लिखा है कि पहले तो सरकारी नौकरी ही नहीं है, फिर भी कुछ मौका आए तो पेपर लीक हो, परीक्षा दे दी तो सालों साल रिजल्ट नहीं, फिर किसी घोटाले में रद्द हो. रेलवे ग्रुप डी के सवा करोड़ नौजवान दो साल से परिणामों के इंतज़ार में हैं. सेना में भर्ती का भी वही हाल है. आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान?

इससे पहले वरुण ने ट्वीट कर UPTET परीक्षा का पेपर लीक होने पर योगी सरकार द्वारा की कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया था. उत्तर प्रदेश में 28 नंवबर को UPTET की परीक्षा संपन्न होनी थी. पेपर से ठीक पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर से संबंधित तमाम चीजें वायरल होने लगी थीं. इसके बाद आनन-फानन में पेपर को निरस्त कर दिया गया.

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने यूपी टीईटी परीक्षा पेपर लीक (UPTET Paper leak) होने के मामले को लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया था. सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि इस दलदल की छोटी मछलियों पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा. उनके राजनीतिक संरक्षक और शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए. इसके साथ ही बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा- अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों के मालिक राजनैतिक रसूखदार ही हैं, इन पर कार्रवाई कब होगी ?बता दें कि कुछ दिन पहले भी सांसद वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में आते हुए सरकार के खिलाफ तमाम ट्वीट किए थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था. पीलीभीत दौरे के दौरान वरुण गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के समर्थन में आकर एमएसपी (MSP) की मांग की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!