राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साईकिल रैली

मंत्री श्री पटवारी सहित संभागायुक्त श्री त्रिपाठी, कलेक्टर श्री जाटव और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंदौर। विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने किया।
इस साइकिल रैली में मंत्री श्री जीतू पटवारी ने स्वयं साइकिल चलाई। साथ ही साइकिल रैली में संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव सहित अन्य खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
साइकिल रैली के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि खेल से हर परिवार जुड़े। प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भी मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ खेल में भी अव्वल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर में साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इंदौर फिटनेस में भी नंबर वन बने यह हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार में जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। खेल के लिए बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल से सकारात्मकता की भावना आती है।
यह साइकिल रैली रेसीडेंसी क्लब से प्रारंभ हुई। रैली शिवाजी वाटिका, मधु मिलन चौराहा, रीगल चौराहा, किशनपुरा पुल, राजवाड़ा, किशनपुरा पुल, एमजी रोड, मधु मिलन चौराहा, शिवाजी वाटिका होते हुए वापस रेसीडेंसी क्लब पर समाप्त हुई।
मंत्री श्री पटवारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने निवास स्थान से भी साइकल चला कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!