प्रियंका गांधी महोबा में भरेंगी हुंकार, यूपी कांग्रेस का दावा पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

बुंदेलखंड । यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाल ही में महोबा पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, बुंदेलखंड का महोबा 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी दलों को लुभा रहा है। बुंदेलखंड की 19 सीटों को पाने के लिए पक्ष-विपक्ष सभी बेचैन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में महोबा में आकर अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया और परिवारवाद की पार्टियों पर निशाना साधा था। वहीं अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महोबा में अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने बुंदेलखंड को खूब लूटा है यहां की खनिज संपदा और यहां के वैभव को लूट लिया गया। जबकि कांग्रेस में सत्ता के दौरान इस क्षेत्र का खूब ख्याल रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी सिर्फ घोषणाएं करते हैं। महोबा में प्रधानमंत्री ने किसी भी किसान परिवार से मुलाकात नहीं की। प्रियंका आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी यहां वह आकर बुंदेलखंड के लोगों के सामने अपनी प्रतिज्ञाए बताएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!