राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आयी समृद्धि एवं खुशहाली

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के 21 लाख ग्रामीण किसान भाईयों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए ऑन लाइन जमा कराई गई थी। किसानों को त्यौहारों के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से किसानों के परिवारों में खुशियां आई।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले के एक लाख 1 हजार 986 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए राशि अंतरित की गयी। यह राशि मिलने से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। तखतपुर विकासखंड के ग्राम तुर्काडीह निवासी भागाीरथी पटेल भी तीसरी किश्त की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त के रूप में उनके खाते में 19 हजार 500 रूपए अंतरित हुआ है। उनके पास 8 एकड़ कृषि भूमि है। परिवार में 11 लोग हैं। परिवार का गुजर -बसर खेती किसानी से होता है। वे कहते हैं कि खेती- बाड़ी में समय-समय पर राशि की जरूरत पड़ती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किश्तों में राशि मिलने से इससे बहुत मदद मिलती है। वे कहते हैं कि इस योजना से हर किसान को फायदा हो रहा है। ग्राम कुरेली निवासी रामचंद्र कौशिक को तीसरी किश्त के रूप में 29 हजार 500 रूपए की राशि मिली है। उनके पास 14 एकड़ खेत है। कौशिक बताते हैं कि इस राशि से वे अपने घर का मरम्म्त करवाएंगे। वे कहते हैं कि इस योजना से हम लोगों को बहुत मदद मिली है। उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार से अधिक राशि का भुगतान योजना के तहत किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!