दो साल बाद पहली बार निकली बाबा महाकाल की सवारी, भक्तों की उमड़ी भीड़

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल की साल भर में श्रावण-भादो माह, दशहरा, कार्तिक, अगहन माह में कई सवारियां निकलती हैं. अब तक कोविड 19 नियम के कारण विगत दो वर्षों से सवारी मार्ग में परिवर्तन कर छोटा रुट तय किया गया था. भक्तों के दर्शन करने पर भी प्रतिबन्ध था. 22 नवंबर को दो साल बाद पहली बार अगहन माह के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल भक्तों को परंपरागत मार्ग से दर्शन देने रजत पालकी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण पर निकले. बाबा महाकाल के दर्शन कर भक्त अभिभूत दिखाई दिए।

शाम चार बजे निकाली गई सवारी
महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया. पूजन उपरांत सोमवार को शाम चार बजे भगवान चन्द्रमौलीश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने निकले. पालकी में सवार भगवान महाकाल को मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी .

सवारी में सबसे आगे तोपची
सवारी में सबसे आगे तोपची, कडाबीन, पुलिस बैण्ड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगर वासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते हुए चले, यह आकर्षण का केंद्र रही. एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संबंधी सारे प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं. हाल ही में घोषणा हुई, जिसके बाद अब सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाला जा रही है.

यह था चंद्रमौलीश्वर का सवारी मार्ग
सवारी महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा होते हुए बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से रामघाट पहुंची, जहां क्षिप्रा के जल से भगवान चंद्रमौलीश्वर का पूजन अभिषेक किया गया. इसके बाद सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा होते हुए मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए फिर महाकालेश्वर मंदिर रात 8 बजे तक पहुंची.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!