सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बने ये 6 विधायक…पायलट कैंप से कोई नहीं शामिल

जयपुर. राजस्थान में सियासी घमासान को विराम देते हुए सीएम अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो चुका है. इसके साथ ही सीएम गहलोत के सलाहकार के रूप में 6 विधायकों को नियुक्त किया गया है. हालांकि, खास बात यह है कि इन विधायकों में सचिन पायलट कैंप के किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया गया है.

CM Gehlot Advisor, Rajasthan news
सलाहकार के रूप में चुने गए विधायक

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची में 6 विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) के सलाहकार (CM Gehlot Advisor) के रूप में नियुक्ति दी गई है. जिसमें डॉ. जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार को सलाहकार बनाया गया है.

संभवत पहली बार विधायक सलाहाकार

राजनीति के जानकारों की माने तो ऐसा राजस्थान में संभवत पहली बार है, जब किसी विधायक को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है. अब तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में पूर्व आईएएस या विषय विशेषज्ञों को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाता रहा है. मुख्यमंत्री के सलाहकार को राजकीय सेवा के लाभ दिए जाते हैं. हालांकि इन विधायकों को किस प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया है, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है.

Rajasthan Cabinet Reorganisation
सूची

तीन वरिष्ठ-तीन युवा शामिल

मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में जिन छह विधायकों को नियुक्त किया गया है. उनमें तीन विधायक पूर्व मंत्री रह चुके हैं. जिसमें डॉ. जितेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री बाबूलाल नागर, खाद्य नागरिक नागरिक आपूर्ति मंत्री ,राजकुमार शर्मा चिकित्सा राज्यमंत्री के रूप में पिछली गहलोत सरकार में शामिल थे. वहीं तीन युवा जिसमें संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा और दानिश अबरार के युवाओं के रूप में अनुभव देंगे.

CM Gehlot Advisor, Rajasthan news
सलाहकार के रूप में चुने गए विधायक

पायलट कैंप को नहीं बनाया सलाहाकार

नवनियुक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार में पायलट समर्थक किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया गया है. खास बात यह है कि 6 सलाहकारों में से तीन निर्दलीय विधायक जिसमें बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा और रामकेश मीणा है. यह तीनों विधायक वे हैं, जो कांग्रेस पार्टी के विधायक तो नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफी करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं. पिछले साल राजनीतिक उठापटक के समय यह तीनों निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे. जिसका लाभ उन्हें सलाहकार के रूप में मिला है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!