कार्यकारिणी घोषित नहीं और भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग घोषित कर डाले

भोपाल । भाजपा में अब जिला स्तर पर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 1 तारीख से शुरू होगी, लेकिन सवाल उठता है कि ट्रेनिंग क्या पुराने पदाधिकारियों को दी जाएगी, क्योंकि अभी तक जिले की नई कार्यकारिणी नहीं बन पाई है। मंडल स्तर के पदाधिकारियों की ट्रेनिंग होने के बाद भाजपा अब जिले के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। इसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, निगम-मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक तथा उस जिले के सांसद, विधायक और पूर्व सांसद तथा विधायक शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में 16 सत्र होंगे, जो तीन दिन और दो रात तक चलेंगे। सभी को इस वर्ग में वहीं रुकना होगा। इसे आवासीय प्रशिक्षण वर्ग कहा जाता है। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही प्रशिक्षण वर्ग का स्थान तय किया जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ठहराना भी पड़ेगा। वर्ग में जिले के कौन से कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया जाएगा इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है, क्योंकि अभी नई कार्यकारिणी नहीं बन पाई है। वैसे अगर 30 नवंबर तक नई कार्यकारिणी नहीं बनी तो पुराने सदस्यों को ही प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

इन विषयों पर देंगे ट्रेनिंग
वैसे भाजपा समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करती है, लेकिन इस साल का यह बड़ा ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें कई विषय रखे गए हैं। प्रमुख रूप से भाजपा का इतिहास एवं विकास, हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व विकास, 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन, पिछले 7 वर्षों में अंत्योदयी पहल, आत्मनिर्भर भारत, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग, सोशल मीडिया की समझ, बूथ विस्तारक योजना, प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, भारत-वैश्विक परिदृश्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ वक्तव्य देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!