अखिलेश बोले- प्रदेश में सपा की सरकार आई तो फिर बदला जाएगा जिलों का नाम

लखनऊ । यूपी 2022 विस चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की श्रंखला जारी है। सूबे की योगी सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो फिर से नाम बदला जाएगा। जब तक ये तख्ती पर नया नाम लिखवाएंगे, वह सूखेगा नहीं और सरकार बदल जाएगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। ये गरीब की सरकार नहीं है। सोचिए आप यह सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार से 5 साल पीछे चल रही है। जो काम समाजवादी 5 साल पहले करके छोड़ चुके हैं, वह भाजपा सरकार आज भी कर रही है। जो कोरोना काल में आजमगढ़ को ऑक्सीजन का प्लांट न दे सके वह उत्तर प्रदेश को विकास क्या देंगे?
अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में मजदूरों को लाखों की मदद सपा ने दी। वहीं समाजवादी सरकार में बनाए एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर रहे है, एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रबड़ मिक्स विटामिन से एक्सप्रेस-वे बनाया गया है, जिसके कारण एक्सप्रेस वे की क्वालिटी गिरी है। हम लोगों को अनुमति नही दी है इसलिए 16 नवंबर को सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेस वे आधा अधूरा है फिर भी इसकी शुरुआत के लिए हम पूर्वांचल के लोगो को बधाई देते है। हम वादा करते है कि सपा सरकार आने पर एक्सप्रेस वे के किनारे मंडिया बनाई जाएगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि ऐसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाया है कि अगर रफ्तार बढ़ा देंगे तो आपके शरीर में दर्द हो जाएगा। हमारी पार्टी के गाजीपुर के सभी वरिष्ठ नेता जिलाधिकारी से मिलने गए और अभी तक वहां के प्रशासन ने हमें परमिशन नहीं दी। मुझे लगता था कि शायद परमिशन दे देंगे, हम भी सपा सरकार में बने समाजवादी एक्सप्रेस वे पर चल सके। इस मौके पर भारतीय किसान सेना, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी और लेबर एस पार्टी का सपा में विलय हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!