अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, एक्ट्रेस को अपनी प्रेगनेंसी के बाद सताने लगा था ये बड़ा डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में बनी रही है, कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। वही उन्होंने इस साल जनवरी में बेटी वमिका को जन्म दिया है।

सोसायटी के ब्यूटी स्टैंडर्ड पर अपनी राय रखते हुए अनुष्का ने बताया कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के पहले तक खूबसूरत समझा जाता है। जिसके कारण अनुष्का इस बात से टेंशन में आ गई थीं कि प्रेग्नेंसी के बाद कहीं वे अपनी बॉडी से नफरत न करने लगे।

इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा है कि अब वे अपनी स्किन को लेकर कंफर्टेबल हो चुकी हैं। अब उनकी बॉडी उतनी टोंड नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी। उन्होंने विराट संग हुई अपनी बातचीत के बारे में भी बताया कि किस तरह वे विराट को अपनी पुरानी पिक्चर्स दिखाया करती थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का कहती हैं, ‘एक हफ्ते पहले ही, मैं अपने किसी दोस्त से कह रही थी कि मैं इन सब कारणों की वजह से कितना प्रेशर में रहा करती थी कि महिलाओं को मां बनने के बाद किस कदर एक अलग नजरिए से देखा जाता है। मैं इससे काफी परेशान हो गई थी कि कहीं मैं अपनी ही बॉडी से नफरत न करने लगूं।’

अनुष्का आगे कहती हैं, ‘मेरी बॉडी अब वैसी नहीं रही, जैसे पहले हुआ करती थी। अब वो उतनी टोंड नहीं है। मैं इस पर काम कर रही हूं क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है। मैं आज अपनी स्किन में पहले की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल हूं। जबकि उस वक्त तो मेरी परफेक्ट बॉडी हुआ करती थी। मैंने महसूस किया है कि यह बस एक स्टेट ऑफ माइंड की बात है जिसका आपकी बाहरी बॉडी से कोई लेना देना नहीं है।’

‘मुझे याद है मैंने विराट को अपनी कुछ अपनी पुरानी तस्वीरें दिखाते हुए कहा था कि मैं कितनी अच्छी दिखा करती थी। तब उसने कहा, पता है, तुम यही करती हो। तुम इन तस्वीरों को देखकर कहती हो कि तुम अच्छी लगा करती थी। लेकिन जब मैं यह कहता हूं कि तस्वीरें अच्छी हैं, तो मुझसे कहती हो कि यह अच्छी है। अनुष्का ने बताया कि अब उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरों को देखना बंद कर दिया है और अब अपने लुक को पसंद कर रही है। वो नहीं चाहती हैं कि वामिका बड़ी होकर खुद को कमतर महसूस करे, जैसे हम औरतें फील करती हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!