बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर चर्चा में

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के यह सितारे जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे।

बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आते रहते हैं। यह सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ एक-दूसरे और अपने बारे में खास खुलासे भी करते रहते हैं। द कपिल शर्मा शो में रानी मुखर्जी ने अपने बारे में खास खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दिग्गज अभिनेत्री ने बताया है कि एक समय वह अभिनेता आमिर खान और शाह रुख खान की दीवानी थीं।

इतना ही नहीं रानी मुखर्जी इन दोनों अभिनेताओं की इस हद तक दीवानी थीं कि इन दोनों के साथ रोमांटिक सीन करने हुए वह काफी घबराई हुई रहती थीं। रानी मुखर्जी ने कहा कि आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत और शाह रुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें देखने के बाद उन्हें इन दोनों अभिनेताओं पर क्रश को गया था। रानी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने जब शाह रुख खान और आमिर खान को स्क्रीन पर देखा था तो वह बस 16-17 साल की थीं।

रानी मुखर्जी ने कहा कि फिल्म गुलाम में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग हो रही थी। इस समय वह केवल आमिर खान के जूते के फीते देखते रह गई थी। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे डर लग रहा था कि मैं अगर आमिर की आंखों में देख लूं तो प्यार न हो जाए। आमिर मुझे यह समझाया था कि उस सीन के लिए उनकी आंखों में देखना होगा और घबराना नहीं है। अभिनेता ने रानी मुखर्जी को समझाया कि कैमरा शुरू होने से पहले उन्हें इस सीन के लिए सहज होना होगा।

रानी मुखर्जी ने कहा, ‘फिर मैं इतना सीख गई उनके साथ की अब एक पेड़ खड़ा कर दो मेरे सामने तो मैं उनसे भी रोमांस कर लूंगी।’ इसके अलावा रानी मुखर्जी ने और भी ढेर सारे खुलासे किए। आपको बता दें कि फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की तो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। यह फिल्म साल 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल है। यह फिल्म 19 नबवंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!