पंजाब के कृषिमंत्री नाभा का बड़ा बयान, प्रदेश में जल्द खत्म होगा डीएपी और खाद का संकट

चंडीगढ़ । डीएपी खाद संकट को लेकर कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।पंजाब को दूसरे राज्यों के मुकाबले कम खाद मिली है।डीएपी खाद की किल्लत केवल पंजाब में हीं नहीं दूसरों राज्यों में भी है।केंद्र की तरफ से 2.56 लाख मीट्रिक टन की सप्लाई हुई है।उन्हें कुल 5.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में डी.ए.पी. खाद का संकट जल्द ही खत्म होगा।
नाभा ने डीएपी खाद की सप्लाई में लापरवाही दिखने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। नाभा ने बताया कि जिला पटियाला के कृषि अधिकारी (ए.ओ.) और ब्लॉक अधिकारी (बी.ओ.) के विरुद्ध ड्यूटी में कौताही बरतने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि डीलर या विभाग का कोई भी अधिकारी ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही करेगा या किसानों को खाद की सप्लाई के साथ कोई हेर-फेर करेगा,तब विभाग की तरफ से बनती सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाभा ने बताया कि कृषि विभाग में बुरे तत्वों के विरुद्ध पहले ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके निष्कर्ष स्वरूप कुछ जिलों में केस भी दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत फाजिल्का जिले के जलालाबाद ब्लॉक में खाद का अनधिकृत स्टॉक भी सामने आया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
नाभा ने बताया कि पंजाब भर में रबी की फसलों की अक्तूबर से शुरू होती बिजाई के लिए 5.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद की जरूरत है। इस खाद की महीना बार अलॉटमैंट भी भारत सरकार की तरफ से की जाती है जिसके अंतर्गत यह खाद राज्य में रेलवे के द्वारा पहुंचती है। उन्होंने बताया कि पंजाब की अक्तूबर महीने की डी.ए.पी. 2 लाख टन की मांग के विरुद्ध सिर्फ 1.51 लाख टन डी.ए.पी. राज्य को सप्लाई की गई और इसकी पहुंच भी बहुत ही सुस्त रफ्तार के साथ हुई और इसी तरह 13 नवम्बर तक 2.56 लाख टन के विरुद्ध केवल 74,000 मीट्रिक टन खाद ही प्राप्त हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!