हिंदुओं से ही भारत में है सेक्युलरिज्म, नहीं तो बन जाएगा पाकिस्तान: केंद्रीय मंत्री रेड्डी

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों लिया और उनके द्वारा लिखी गई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ की निंदा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‎कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारा दिया गया इस तरह का बयान सराहनीय नहीं है। भारत में जब तक हिंदुओं की मौजूदगी है, यहां समाजवाद है। जिस दिन वे अल्पसंख्यक बन जाएंगे उस दिन देश से पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह ही सेक्युलरिज्म खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा ‎कि आज देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे में जी रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस धर्म के आधार पर शांति भंग करने की कोशिश करती है। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पिछले 7 साल में कहीं भी कोई सांप्रदायिक संकट, कर्फ्यू, बम विस्फोट, आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को उनकी किताब में हिंदू धर्म की तुलना आतंकी समूहों से करने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा ‎कि यह वही शख्स हैं, जो पाकिस्तान गए थे और वहां की सैन्य अकादमी में ठहरकर भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया था। खुर्शीद वही शख्स हैं जिन पर केंद्र की ओर से विकलांगों के लिए दिए गए पैसे के गबन का आरोप लगा था।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा ‎कि यह बहुत शर्म की बात है कि खुर्शीद ने पूरे धर्म को इस तरह से बदनाम किया है, जो सहनशीलता से परे है। उन्होंने कहा ‎कि कांग्रेस क्या कर रही है? आप लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे सहन कर लेंगे। आपको अपने दिमाग का थोड़ा इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने यह किताब हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए लिखी थी। जो कोई भी राजनीति करना चाहेगा, करेगा और जो कोई किताब लिखना चाहेगा लिखेगा। मेरी पुस्तक हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने और लोगों को यह समझाने के लिए है कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर फैसला एक अच्छा फैसला था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!