सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के बाद प्रधानमंत्री से मिलीं, मोदी ने कहा- वे भारत का गौरव हैं

नई दिल्ली. वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारत की स्टार शटलर पीवीसिंधु मंगलवार को स्वदेश लौट आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मोदी ने कहा, ‘सिंधु भारत का गौरव हैं। वे एक ऐसी चैम्पियन हैं, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’ इससे पहले वेकेन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से भी मिलीं। रिजिजू ने सिंधु को 10 लाख रुपए का चेक इनाम के तौर पर दिया। इस दौरान सिंधु के पिता पीवी रामन्ना और कोच गोपीचंद मौजूद थे।

रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘सिंधु ने डब्ल्यूटीएफ में स्वर्ण जीत कर इतिहास रचा है और देश का मान बढ़ाया है।’ सिंधु सोमवार देर रात स्वदेश लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने भारतीय होने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। सिंधु ने रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया था। वे इस टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास में चैम्पियन बनने वाली पहली भारतीय बन गईं। सिंधु 2018, 2017 में रजत और 2013, 2014 में कांस्य पदक जीती थीं।

मोदी

मोदी ने फाइनल के तुरंत बाद भी बधाई दी थी
मोदी ने रविवार को फाइनल के तुरंत बाद भी ट्वीट कर सिंधु को बधाई दी। उन्होंने कहा था- आश्चर्यजनक रूप से प्रतिभाशाली पीवी सिंधु ने फिर भारत को गर्व महसूसस कराया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। जिस जुनून और लगन से वे बैडमिंटन खेलती हैं वो प्रेरणा देने वाला है। सिंधु की सफलता अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा देंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!