अब अरुण जेटली के नाम पर जाना जाएगा फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, डीडीसीए ने घोषणा की

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। जेटली का निधन शनिवार को दिल्लीएम्स में हो गया था। वे डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष थे। स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा। हालांकि, ग्राउंड का नाम फिरोज शाह कोटला ही रहेगा।

इसके नामकरण के लिए 12 सितंबर को एक कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू शामिल होंगे।

जेटली।

‘जेटली के प्रोत्साहन से कोहली, सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ी आगे बढ़े’
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘अरुण जेटली के सहयोग और प्रोत्साहन से विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ी भारत के लिए खेले। वे आगे बढ़े और देश का गौरव बढ़ाया।’’ जेटली जब अध्यक्ष थे तब स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया गया था। दर्शक क्षमता को भी बढ़ाया गया था। उन्होंने विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम भी बनवायाथा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!