ईडी के छापों से बढ़ सकती हैं नवाब मलिक की मुश्किलें

नई दिल्ली ।  एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ने पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाला मामले की जांच अपने अंडर ले ली है। ईडी ने इस मामले में कई जगहों पर गुरुवार को छापेमारी भी की। वक्फ बोर्ड नवाब मलिक के अंडर आता है। इसी को लेकर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून बनाया है। कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून में दिखाया है कि नवाब मलिक छलांग लगा रहे हैं लेकिन सामने कंटीले तार है। गौरतलब है कि इस मामले में पुणे पुलिस ने अगस्त में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन अधिकारियों पर पद पर रहते हुए 7.76 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा था। अब इस मामले की जांच ईडी ने अपने अंडर ले ली है। बता दें कि ईडी ने पुणे वक्फ बोर्ड के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणलीस समेत कई बीजेपी नेताओं पर हमलावर हैं। नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर सीएम रहते अंडरवर्ल्ड के लोगों को पद देने और नकली नोटों का रैकेट चलाने का आरोप लगाया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!