Jammu and Kashmir के कुलगाम में सेना का बड़ा अभियान, हिज्बुल के 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर. दक्षिण कश्‍मीर (South Kashmir) के कुलगाम के चवलगाम (Chawalgam) इलाके में एक बार फिर सुरक्षा बलों (Security Forces) और आतंकियों (Terrorist) के बीच मुठभेड़ (Encounter) की खबर है. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि सुरक्षाबलों ने कितने आतंकियों को घेरा है. बता दें क‍ि गुरुवार को भी चवलगाम में हुई आतंकी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था. सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से काफी मात्रा में गोला बारूद और एके 47 राइफल बरामद की थीं.
जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के मुताबिक चवलगाम में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. कुछ आवासीय परिसरों को खाली कराकर भी शिनाख्‍त की जा रही है. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इलाके में कितने आतंकी छुपे हुए हैं. बता दें कि गुरुवार में मुठभेड़ में मारे में दो आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है. मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मुजाहिदीन गजवतुल हिंद आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक व सरायबल में तलाशी अभियान चलाया है. यही अभियान आसपास के कई इलाकों में चलाया गया है. पुलिस दुकानों में जाकर वहां काम करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है. औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में मौजूद स्‍थानीय निवासी, सड़कों से गुजर रहे वाहन और राहगीरों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है.

इस साल अब तक 138 आतंकी मौत के घाट उतारे गए
जम्‍मू कश्‍मीर में इस साल सुरक्षाबलों ने अब तक 138 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है. वहीं 55 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं. हालांकि प्रदेश में आम लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं. इस देखते हुए सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने घाटी में अतिरिक्‍त जवान भेजने का निर्णय लिया है. बीएसएफ के 2500 जवान और सीआरपीएफ के 3000 जवान जम्‍मू कश्‍मीर भेजे जाएंगे. सीआरपीएफ का कहना है कि जिस तरह से हाल में जम्‍मू कश्‍मीर में आम लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं, उन्‍हें रोकने के लिए नई रणनीति के तहत काम किया जा रहा है. सड़कों पर अधिक जवानों की तैनाती भी इसका हिस्‍सा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    Translate »
    error: Content is protected !!