पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल के बाद अब शायद पार्टी हाईकमान का फोकस राजस्थान पर है। यहां बीते करीब तीन सालों से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। सचिन पायलट अकसर अपने करीबियों को कैबिनेट में जगह देने की मांग करते रहे हैं। अब तक कैबिनेट में फेरबदल को अशोक गहलोत टालते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हाईकमान के दखल पर उन्हें झुकना होगा। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ‘कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। अजय माकन को इस बारे में पूरी जानकारी है। हम चाहते हैं कि राज्य में अच्छे से सरकार चलती रहे और लोगों को बढ़िया गवर्नेंस मिले।’ इससे पहले बुधवार की रात को राहुल गांधी के तुगलक लेन स्थित आवास पर प्रियंका गांधी से भी अशोक गहलोत की लंबी मुलाकात हुई थी। इस दौरान भी केसी वेणुगोपाल और अजय माकन जैसे सीनियर नेता मौजूद थे। इस मीटिंग को लेकर भी यही कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी ने राजस्थान में सुलह का फॉर्मूला तलाशने के लिए अशोक गहलोत को बुलाया है। अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने पार्टी हाईकमान को राज्य के मौजूदा हालातों के बारे में पूरी जानकारी दी है। बता दें कि सचिन पायलट कई बार जोर-आजमाइश कर चुके हैं। बुधवार को भी सचिन पायलट का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह मिलनी चाहिए, जिन्होंने उसे लाने के लिए पसीना बहाया है। अब प्रदेश के चुनाव में महज दो साल का ही वक्त बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस गुटबाजी और आंतरिक कलह को खत्म करने के लिए सुलह का रास्ता निकाल सकती है।इस बीच अशोक गहलोत ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का भी ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को गहलोत ने वैट में कमी की बात कही थी, लेकिन अब तक यह नहीं कहा है कि यह कमी कब से और कितनी की जाएगी। इस बारे में एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही है। केंद्र को राज्यों का सपोर्ट करना चाहिए। हम केंद्र से मांग करते हैं कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी करे। यदि केंद्र की ओर से कटौती की जाती है तो फिर राज्यों में भी कीमतें कम होंगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!