उमर रियाज़ बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सबा ख़ान को कर रहे हैं डेट

‘बिग बॉस 15’ कंटेस्टेंट उमर रियाज़ इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उमर को बिग बॉस में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं गेम शो के अलावा उमर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। इन दिनों ये खबर काफी वायरल हो रही है कि उमर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सबा ख़ान को डेट कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने भी इन खबरों पर हामी नहीं भरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा ज़ोरों पर है। अब क्योंकि उमर बिग बॉस में हैं तो वो तो इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे नहीं पाएंगे, लेकिन सबा ख़ान ने ज़रूर रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

सबा ने कहा, ‘हाल ही में मैंने कहीं पढ़ा कि उमर के परिवार के किसी सदस्य ने कुछ बातें कही हैं तो मैं उनके बारे में सफाई देने चाहती हूं। उमर के कज़िन नोमान ने कहा कि वो मुझे किसी मॉल में मिले हैं, तो मैं बता दूं कि मैं उनसे कहीं भी कभी भी नहीं मिली। बल्कि कुछ टाइम पहले जब मेरा गाना रिलीज़ हुआ था तो उन्होंने मुझे मैसेज किया था कि मैंने अच्छा काम किया है और मैंने उन्हें शुक्रिया कहा था। इसके अलावा मैंने उनसे कभी बात नहीं की। हां मैं उमर की मम्मी, पापा और बहन से मिली हूं वो मुझसे काफी प्यार से मिले थे। बल्कि उन्होंने मुझसे कहा भी था कि बिग बॉस में मैं उन्हें पसंद आई’।

‘मेरा पहला प्रोजेक्ट उमर के साथ एक म्यूज़िक वीडियो था। इसके बाद प्रमोशन के लिए हम कई बार साथ होते थे। मैं तबसे उन्हें जानती हूं और हमारे बीच बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। मैं ये नहीं कहूंगी कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम डेट नहीं कर रहे, लेकिन हम दूसरे को एक इंसान के तौर पर पसंद करते हैं’।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!