बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह से अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह से अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ चुकी हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा की जिंदगी में जो तूफान आया था वो अब जा चुका है और एक्ट्रेस अब फिर से पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं फिर चाहें वो सोशल मीडिया पर हो या सेट पर। शिल्पा आए दिन अपनी फोटोज़ और मज़ेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

शिल्पा के पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होते हैं। जैसे अभी एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने शेव करवाए हुए बालों के साथ रणवीर सिंह का ‘ततड़ ततड़’ स्टैप करती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई और बालों में जूड़ा बना रखा है। नीचे उनके हल्के-हल्के बाल नज़र आ रहे हैं जिन्हें शिल्पा शेव करवा लिया था। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है ‘आज मूड डांस करने का हुआ कुछ वक्त बात। इसलिए मैं रणवीर सिंह से प्रभावित हूं’। देखें एक्ट्रेस का वीडियो।

आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी फिलहाल अपने पति राज कुंद्रा के साथ हिमाचल में गई हुई हैं। हाल ही में दोनों एक मंदिर में स्पॉट हुए थे। जेल से रिहा होने के बाद ये पहली बार था जब राज पब्लिक के बीच पहुंचे थे। फोटोज़ में दोनों हाथ पकड़कर मंदिर में जाते हुए दिख रहे थे। वहीं बाकी फोटोज़ में राज और शिल्पा हाथ जोड़कर खड़े नज़र आ रहे थे। बताते चलें कि पॉर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद राज करीब दो महीने सलाखों के पीछे रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें 20 सितंबर को ज़मानत मिली थी और 21 सितंबर को वो जेल से रिहा हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!