CM तक पहुंचा मच्छर, मेयर ने मार गिराया; योगी बोले- करना होगा इनका इलाज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे कनपुर पहुंचे, यहां अधिकारियों के लिए स्थिति तब असहज कर देने वाली बन गई जब सीएम तक एक मच्छर पहुंच गया. हालांकि इस मच्छर को तुरंत ही मेयर ने मार गिराया. जिस पर सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा ये ऐसे नहीं मरने वाले, इनका इलाज करना होगा.

नगर निगम की खुली पोल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले तमाम प्रशासनिक अमला तीन दिन तक व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटा रहा. पूरी कोशिश की गई कि सीएम के सामने किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न दिखे लेकिन एक मच्छर ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी. हालांकि नगर निगम ने सीएम के दौरे को देखते हुए मच्छरों को मारने के लिए पूरे रूट में फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराया. नगर निगम, स्मार्ट सिटी ऑफिस और KDA में कोने-कोने तक को साफ कराया गया, ताकि एक भी मच्छर न आ पाए फिर भी मच्छर सीएम तक पहुंच गया.

मेयर ने तुरंत मार गिराया मच्छर
दरसल, जब स्मार्ट सिटी मिशन के ऑफिस में जीका वायरस को लेकर बने कंट्रोल रूम को देखने के लिए सीएम पहुंचे थे. इस दौरान नगर निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर बने ऑफिस तक पहुंचने के लिए लिफ्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सवार हुए, तभी एक मच्छर मुख्यमंत्री के पास तक पहुंच गया. मच्छर को देखते ही मेयर ने उसे मार दिया. इस पर सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और बोले मच्छर ऐसे नहीं मरेंगे, इनका इलाज करना होगा.

सोशल मीडिया यूजर ले रहे मजे
बता दें, कानपुर शहर सहित प्रदेश के तमाम जिलों में इन दिनों डेंगू का कहर थम नहीं रहा है. इसके देखते हुए सीएम ने सभी नगर निगमों को फॉगिंग और साफ सफाई के निर्देश दिए हैं. मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे इसके लिए भी सीएम खुद निगरानी कर रहे हैं. लेकिन कानपुर में सीएम तक मच्छर पहुंचने की खबर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं. लोग इसको साफ-सफाई की स्थिति से जोड़ते हुए नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!