मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत आलोक को मिली नई जिंदगी

दंतेवाड़ा : जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण एवं लाभदाई योजना मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना संचालित है। कलेक्टर दीपक सोनी  के कुशल मार्ग-दर्शन में बाल संदर्भ शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के माध्यम से लाभान्वित किया गया। जिला दन्तेवाड़ा अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कुआकोण्डा, में सेक्टर पालनार के बैहापारा से (आलोक, उम्र 11 माह, माता बुधरी, पिता हुंगा) को चिन्हित किया गया, उस बच्चे के कान में जन्म से ही ट्यूमर था, जिसे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफल ऑपरेशन करवाकर निकाला गया। एवं उस बच्चे की जान बचाई गई। आज आलोक पूर्ण रूप से स्वस्थ है, एवं उसके माता-पिता अपनें बच्चे को स्वस्थ देखकर अत्यधिक खुश है। गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत गंभीर कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सकीय परीक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाऐं तथा आवश्यकतानुसार बाल रोग विशेषज्ञों की परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए परियोजना के प्रत्येक सेक्टर से सभी ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ मेला आयोजित कर कुपोषित एवं गंभीर बिमारी से ग्रषित बच्चों की पहचान कर उन्हे उपचार दिलाया जाता है। आलोक के माता-पिता ने बाल संदर्भ योजना संचालित करने के लिए विभाग एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा – बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

    बीजापुर. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया था, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हुए थे. डीआरजी के शहीद जवानों में सभी आदिवासी…

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में हैं. लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं अथवा मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!