अगर जिन्ना पहले प्रधानमंत्री बनते तो देश का बंटवारा नहीं होता: ओम प्रकाश राजभर

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने जिन्ना प्रेम का इजहार किया है. उन्होंने यहां कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री अगर जिन्ना बनाए जाते, तो देश का बंटवारा ही नहीं हुआ होता। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा का जो गठबंधन हुआ है. उस गठबंधन में हमारे जो साथी हैं. प्रेमचंद प्रजापति की भागीदारी पार्टी हैं. उनका कार्यक्रम 15 नवम्बर को मुनारी के मैदान में हैं. वहीं हमारे अन्य साथियों की पार्टियों के आगामी होने वाले कार्यक्रमों में अपने लोगों को शामिल होने के लिए बताया गया है कि उस कार्यक्रम में जाकर कार्यक्रम को सफल किया जाए. प्रदेश में बढ़ती महंगाई, घरेलू बिजली का बिल कम करने, एक समान शिक्षा अनिवार्य शिक्षा फ्री शिक्षा, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, गरीबों का इलाज फ्री, प्रदेश में अमन चैन भाईचारा कायम करने व अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई है.वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि देश के पहला प्रधानमंत्री अगर जिन्ना को बना दिया गया होता, तो देश का बंटवारा ही नहीं होता. ओपी राजभर का कहना कि अटल जी के विचार को पढ़िए और आडवाणी जी के विचार को पढ़िए, जो देश के शुभचिंतक है उनके विचार को पढ़िए, वो क्यों उनकी तारीफ करते थे. आप लोग महंगाई पर क्यों सवाल नहीं करते हैं, जिन्ना से महंगाई कम हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अगर मुसलमान हटा दीजिए और भारत-पाकिस्तान हटा दीजिए और मंदिर-मस्जिद हटा दीजिए तो भारतीय जनता पार्टी की जुबान बंद हो जाती है. पत्रकार आयोग के गठन, प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, नफरत की राजनीति है उसे समाप्त करने की चर्चा क्यों नहीं की जाती है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!