दुनिया ने मानी भारतीय टीकों की ताकत 96 देश दे चुके हैं कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता

नई दिल्ली । पूरी दुनिया में भारतीय कोरोना टीकों का डंका बोल रहा है। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि दुनियाभर के 96 देशोंने कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मान्यता दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों कोविड-19 टीकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन से आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) भी प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “डब्ल्यूएचओ ने अब तक ईयूएल में आठ टीकों को शामिल किया है। हमें खुशी है कि इनमें से दो भारतीय टीके हैं – कोवैक्सिन और कोविशील्ड। दुनिया के 96 देशों ने इन दोनों टीकों को मान्यता दी है। दोनों टीकों को मान्यता देने वाले देशों में 96 देशों में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, यूके, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि देश में अब तक 109 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। केंद्र के “हर घर दस्तक” मेगा टीकाकरण अभियान के तहत, मंत्री ने कहा, “टीकाकरण अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता सभी घरों में जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ बातचीत तक रही है ताकि दुनिया के सबसे बड़े कोविड -19 टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों को स्वीकार किया सके और उन्हें मान्यता भी दी जा सके, जिससे शिक्षा, व्यवसाय और पर्यटन उद्देश्यों के लिए यात्रा आसान हो सके। मंडाविया ने जोर देकर कहा कि विदेश मंत्रालय के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय सभी देशों के साथ निरंतर बातचीत में है ताकि परेशानी मुक्त अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा के लिए वैक्सीन प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता प्राप्त हो सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!