संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय मामलों की समिति ने इन तारीखों पर मुहर लगा दी थी।उम्मीद की जा रही है कि मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद में पेगासस का मुद्दा गूंजेगा। इसके अलावा विपक्ष ने सदन में महंगाई, लखीमपुर खीरी का मुद्दा और कश्मीर में हो रही नागरिकों की हत्या सहित कई मुद्दे उठा सकता है।कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं हो सका था।25 दिनों तक चलने वाले सत्र में 19 बैठकें आयोजित होंगी।इस दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का पालन होगा। खबर है कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकता है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी पेगासस के कथित इस्तेमाल के मुद्दे को उठाएगी। कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल गठित करने के फैसले पर खुशी जाहिर की थी।
वहीं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी भारत-चीन सीमा तनाव के मुद्दे को उठा सकते हैं।औवेसी का कहना हैं कि मामले पर केंद्र कुछ भी नहीं कह रहा है,इसके बाद हम मांग करते हैं कि शीतकालीन सत्र के दौरान इस पर बहस होनी चाहिए। इसके अलावा विपक्ष तीन कृषि कानूनों को खत्म करने के मुद्दे को भी उठा सकता है।पंजाब सहित कुछ राज्यों के किसान तीनों कानूनों का दिल्ली की अलग-अलग सरहदों पर विरोध कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भी सदन में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र के मुद्दे को उठा सकता है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में विस्तार और बदलाव किए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!