यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगे पीएम मोदी और शाह इस महीने कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी की कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इसी महीने यानी नवंबर महीने में उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे कर पार्टी की तैयारियों को धार देंगे। न सिर्फ एक लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, बल्कि चुनावी अभियान को गति देने के लिए संगठन में जोश भरेंगे। दरअसल भारतीय राजनीति में कहा जाता है जिसने यूपी जीता उसने देश जीत लिया। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पूरे यूपी को मथने का खाका तैयार किया है। पीएम मोदी इस महीने यूपी में 4 बड़े आयोजनों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने समेत जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। इस महीने करीब 1 लाख करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 16 नवम्बर को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस का उदघाटन करेंगे। 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम है। पीएम मोदी 19 नवंबर को झांसी किले में आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम झांसी दौरे पर बुंदेलखंड को कई सौगात भी देंगे। 20-22 नवम्बर को लखनऊ में डीजीपी कॉन्फ्रेंस होगी। उसमें भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। जबकि 12-13 नवम्बर को गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। आजमगढ़, जौनपुर और बस्ती में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वही गृहमंत्री अमित शाह डीजीपी कांफ्रेंस के लिए 20 से 22 तक लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान पार्टी के अलग अलग धड़ों की बैठक भी करेंगे और चुनावी तैयारियों की रूप रेखा तय करेंगें

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!