काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ़ राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की ज़रूरत:अभय दुबे

काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ़ राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की ज़रूरत:जल्द ही हम देश के गृहमंत्री को इस कानून का प्रारूप तैयार कर भेजेंगे : अभय दुबे

भोपाल।प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि, “मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे। उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है। विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें। ” अर्थात वे वर्तमान में हुई देश के बड़े नेताओं की दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद मृत्यु पर विपक्ष को दोषी ठहरा रही थीं । प्रज्ञा ठाकुर ने सांसद बनते वक्त न सिर्फ़ भारत के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली है अपितु उनका दायित्व भी है कि वे सदन में भारत के लिए सुधारवादी और प्रगतिवादी कानूनों को आकार दे मगर उनका यह वक्तव्य न सिर्फ़ निंदनीय है बल्कि वह अंधविश्वास ,काले जादू इत्यादि कुरीतियों को बढ़ावा देने वाला और भारत के संविधान की अव्हेलना करने वाला भी है ।
श्री दुबे ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 51A(h) में कहा गया है कि सभी नागरिकों की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वो वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद, सुधार और जिज्ञासा की भावना का विकास करे। श्री दुबे ने कहा कि आज प्रज्ञा ठाकुर जी ने हिन्दू धर्म की मूल भावनाओं को भी बुरी तरह ठेस पहुँचाई है ।हिन्दू धर्म विश्व का सबसे सहिष्णु धर्म है। हिन्दू धर्म रूढ़ियों की बेड़ियों से नही बंधा है । वो प्रगतिवादी है, अंधविश्वासी नहीं है । जब सांसद ही इतने अंधविश्वास और अमानवीय रूढ़ियों का पक्षधर हो तो अब समय आ गया है कि देश की संसद ब्लैक मैजिक और सुपरस्टिशन के खिलाफ़ एक सख़्त कानून बनाए। साथ ही प्रज्ञा ठाकुर को उस व्यक्ति का नाम भी सार्वजनिक करना चाहिए जिसने मारक शक्ति जैसी भावनाएं भड़काने और वैमनस्य फैलाने की बात की है, ताकि उस व्यक्ति के खिलाफ़ भी कानूनी कार्यवाही की जा सके ।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हम देश के गृहमंत्री अमित शाह को इस कानून का प्रारूप तैयार कर भेजेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!