ब्राह्मण-बनिया बयान को कांग्रेस ने बताया समाज का अपमान, मुरलीधर बोले- बात को तोड़ मरोड़कर ना फैलाएं भ्रम

भोपाल। बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एक बार फिर अपने बयानों से ना सिर्फ खुद घिरे, बल्कि पार्टी को भी सवालों के घेरे में ला दिया है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और बनिया जेब में है. यह जवाब उन्होंने एक पत्रकार के पूछे गए सवाल में दिया. जब पत्रकार ने पूछा कि आप सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन अभी आपको एसटी की चिंता इतनी ज्यादा क्यों हैं? तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि मेरी एक जेब में ब्राह्मण है और दूसरी जेब में बनिया है. इसके पहले भी मुरलीधर राव अपने सांसदों और विधायकों को नालायक कह चुके है.

मुरलीधर राव के बयान पर कांग्रेस का हमला

मुरलीधर राव के इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से एक साथ कई ट्वीट आ गए. वहीं कमलनाथ ने भी मुरलीधर राव पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा, ‘सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है. ये तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है.’

मुरलीधर राव वीडियो जारी कर दी सफाई

इस बयान के बाद मुरलीधर राव भी समझ गए कि उनके बयान का क्या असर हो रहा है. मुरलीधर राव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी. मुरलीधर राव ने कहा कि कि हम कभी भी ब्राह्मण, बनिया, अनुसूचित जाति, जनजाति में भेदभाव नहीं करते. सबका विकास होना चाहिए. यह हमारी पार्टी का मानना है.

कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ उम्र में तो बहुत बड़े हो गए हैं, लेकिन मन से बड़े नहीं हुए. कांग्रेस इन सबके साथ धोखाधड़ी करती आई है. राव ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां ही ऐसी रही है कि जनजाति या फिर दूसरा वर्ग लगातार सुविधाओं से वंचित रहा है.

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

मुरलीधर राव के विवादित बयान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने बीजेपी को चेतावनी भी दी है. समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा का कहना है कि बीजेपी और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने माफी नहीं मांगी, तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!