जीत के साथ 20 -20 क्रिकेट विश्व कप में भारत का सफर खत्म

दुबई ।  आईपीएल 20 -20 क्रिकेट विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में भारत ने  नामीबिया को 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत हांसिल की।  हालाँकि भारत का इस वर्ष 20 -20 क्रिकेट विश्व कप में सफर खत्म हो गया क्योंकि भारत सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत हांसिल की। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 37  गेंदों में 7  चौके 2 छक्के की सहायता से सर्वाधिक 56 रन बनाए। उन्हें जैन फ़्रायलिंक ने जैन ग्रीन के हाथों कैच कराया। लोकेश राहुल 36  गेंदों में 4  चौके, 2 छक्के की सहायता से  56 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 19  गेंदों में 4   चौके  की सहायता से 25  रन  बनाये।
इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।  नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए।  नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।  पांचवें ओवर में माइकल वैन को जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा दिया।  उन्होंने दो चौके की सहायता से 15 गेंदों में 14 रन बनाए।  क्रैग विलियम्स रवींद्र जडेजा की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा बिना खाता खोले स्टंप कर दिए गए।  स्टीफन बार्ड को जडेजा ने 21 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू कर दिया।  बार्ड  ने एक चौका और एक छक्का भी मारा।  निचले क्रम में डेविड वीजे ने 25 गेंदों में दो चौके की सहायता से सर्वाधिक 26 रन बनाए।  उन्हें बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच किया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3 – 3 विकेट लिए।  जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!