श्रीनगर में पुलिसकर्मी के घर पर आतंकियों ने किया हमला, फायरिंग में जवान शहीद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सीमापार से आतंकवाद के बढ़ावे की लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं. इसी का नतीजा है कि वहां आए दिन घाटी में आतंकवादी बेगुनाहों को निशाना बना रहे हैं. सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकवादी लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं. कभी गैर कश्मीरियों तो कभी पुलिसकर्मियों के परिवारों पर हमला किया जा रहा है. रविवार को भी आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.     

पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग
श्रीनगर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाया. अधिकारियों ने बताया कि मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान तौसिफ अहमद के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया, ‘रात करीब आठ बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसिफ अहमद पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उसके आवास के पास गोलियां चलाईं.’ उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी की निंदा
अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने हमले की निंदा की है. पार्टी ने ट्वीट किया, ‘श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं जिसमें उसने अपनी जान गंवा दी. निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.’

कुलगाम में सुरक्षा बलों के दल पर हथगोला फेंका
दूसरी तरफ आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के एक दल पर रविवार को हथगोला फेंका. पुलिस ने बताया कि हमले में अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘शाम छह बजकर 25 मिनट पर, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में नेहामा चौक पर 18 बटालियन सीआरपीएफ दल पर एक हथगोला फेंका जो सड़क किनारे फटा.’

अस्पताल से आतंकवादी गिरफ्तार
वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को एक अस्पताल से ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि टीआरएफ का एक सक्रिय आतंकवादी जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है. आतंकवादी की पहचान शोपियां के हरमैन इलाके के रहने वाले सोहैल अहमद लोन के रूप में की गई है. अधिकारी ने बताया, ‘उसे हिरासत में लिया गया और नाजुक हालत में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया.’ उन्होंने बताया कि आतंकवादी की गर्दन पर गोली का जख्म है. पुलिस उसके घायल होने के पीछे की वजह का पता लगा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!