जानवर की मौत पर आंसू बहाते हैं नेता, 600 किसानों की शहादत पर चुप क्यों? : सत्यपाल मलिक

जयपुर: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन (Farmer Protest) का हल नहीं निकलने पर एक बार फिर केंद्र सरकार और बड़े नेताओं पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि देश में कुत्ता भी मरता है तो दिल्ली से शोक संदेश आ जाते हैं तो इतने बड़े आंदोलन पर शांति क्यों है, जिसमें कि 600 लोग (किसान) शहीद हुए हों.  

जानवरों की मौत पर शोक व्यक्त करने वाले मौन क्यों?
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तंज कसते हुए कहा कि अभी महाराष्ट्र के अस्पताल में 5-7 लोग आग से मरे, उनकी मौत पर दिल्ली से शोक संदेश गए हैं. लेकिन दिल्ली के नेताओं ने इतने किसानों की मौत पर कुछ नहीं बोला. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला जिसमें 600 लोग शहीद हो गए. आमतौर पर कहीं कोई जानवर (कुत्ता) भी मरता है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश आता है, हमारे 600 किसान शहीद हो गए, उन पर कोई नेता नहीं बोला.

पहले भी कर चुके हैं किसान आंदोलन का समर्थन
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मलिक ने पहले भी कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है इसीलिए बिना डर के बोलता हूं. आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक इससे पहले वह केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर चुके हैं. सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा था कि अगर किसानों का प्रदर्शन जारी रहा तो मैं अपने पद से इस्तीफा देकर उनके साथ खड़े होने के लिए भी तैयार हूं. जयपुर में अपने संबोधन के दौरान मलिक ने किसानों की जमकर आवाज उठाई. वे वहां बिड़ला ऑडिटोरियम में तेजा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!