दिल्‍ली-एनसीआर में जानलेवा हवा का कहर जारी

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में दिवाली के दिन चलाए गए पटाखों के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) अभी भी कहर ढाह रहा है. सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल बना हुआ है. जबकि हवा की गुणवत्ता (Delhi Air Quality) भी ‘ बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 500 के करीब बना हुआ है. वहीं, गाजियाबाद के लोनी में AQI 552 और नोएडा के सेक्‍टर 62 में 631 दर्ज किया गया है. वैसे शुक्रवार को दिल्‍ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में AQI 999 था.बता दें कि पटाखों पर बैन के बाद भी दिवाली की रात दिल्‍ली में जमकर आतिशबाजी हुई थी. रही सही कसर पंजाब और हरियाणा में किसानों ने पराली जलाकर पूरी कर दी. इस वजह से पिछले चार दिन से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में धुंध की मोटी परत छाई हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन में धुंध से राहत मिलने की उम्‍मीद है.

सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर का ऐसा है हाल
दिल्‍ली में आनंद विहार में सबसे बुरे हालात हैं और यहां AQI 559 दर्ज किया गया है. इसके अलावा झिलमिल में 550, अलीपुर में 482, वजीरपुर में 480, नरेला में 450, जहांगीरपुरी में 491,सोनिया विहार में 456 समेत कई इलाकों में यह 450 से ऊपर बना हुआ है. जबकि गाजियाबाद के लोनी में AQI 571, वसुंधरा में 537, संजय नगर में 521 बना हुआ है. अगर नोएडा की बात करें तो सेक्‍टर 62 में 631, सेक्‍टर 116 में 462 समेत अधिकांश इलाकों मे यह 400 प्‍लस है. वहीं, ग्रेटर नोएडा में AQI 400 के करीब चल रहा है. वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम की भी हवा खराब हैं और यहां एक्‍यूआई 400 के करीब बना हुआ है.उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!