अमेरिका में वैक्सीन न लगवाने पर हजारों खुफिया अधिकारियों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

वॉशिंगटन । कोरोना के घातक वायरस से सबसे प्रभावित अमेरिका में हजारों खुफिया अधिकारियों के वैक्सीन न लेने के चलते उनपर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम एजेंसियों से कर्मचारियों को हटाए जाने पर चिंताएं व्यक्त की हैं। सदन की खुफिया समिति के सदस्य रिपब्लिकन सांसद क्रिस स्टीवर्ट ने बताया कि कई खुफिया एजेंसियों में कम से कम 20 प्रतिशत कर्मचारियों ने अक्टूबर तक कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली।
स्टीवर्ड ने प्रशासन द्वारा समिति को दी गई सूचना के हवाले से कहा कि 18 सदस्यीय खुफिया समुदाय में कुछ एजेंसियों में 40 प्रतिशत कर्मचारियों ने टीके नहीं लगवाए हैं। उन्होंने एजेंसियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, प्रशासन की 22 नवंबर की समयसीमा से पहले कई कर्मचारियों के टीके की खुराक लेने की संभावना है। स्टीवर्ट ने प्रशासन से चिकित्सा, धर्म और अन्य आधार पर लोगों को और छूट देने और टीका न लगवाने वाले खुफिया अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला टालने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा सवाल है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या असर होगा अगर हम यह करते हैं तो? आप हजारों लोगों को संभावित रूप से निकाल रहे हैं।’ राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए कई आदेश जारी किए हैं जिनका असर संघीय कर्मचारियों, ठेकेदारों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों पर पड़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!