ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से बापू को याद किया जाएगा

लंदन । भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से याद किया जाएगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इसकी घोषणा की। यह गोल सिक्का हिंदू त्यौहार दीपावली के उपलक्ष्य पर रॉयल मिंट के संग्रह का हिस्सा होगा, जिस पर भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल और गांधी का एक प्रसिद्ध उद्धरण ‘‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’’ अंकित है। ऐसा पहली बार है जब किसी आधिकारिक ब्रितानी सिक्के के माध्यम से गांधी को स्मरण किया जाएगा।
सुनक ने कहा, एक हिंदू होने के नाते दीपावली पर इस सिक्के को जारी करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई और पहली बार किसी ब्रितानी सिक्के के माध्यम से उनके उल्लेखनीय जीवन को स्मरण किया जाना शानदार है।’’


पांच पाउंड का सिक्का सोने और चांदी से बनाया जाएगा और यह वैध मुद्रा है, हालांकि इस सामान्य मुद्रा चलन के लिए नहीं बनाया गया है। दीपावली के अवसर पर बृहस्पतिवार से यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही एक ग्राम और पांच ग्राम की सोने की छड़ें और धन की हिंदू देवी लक्ष्मी को दर्शाने वाली पहली ब्रितानी सोने की छड़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!