सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम को तगड़ा झटका, सीबीआई कस्टडी को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं की गई

INX मीडिया मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की  तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होनी थी. जस्टिस आर बानुमति और जस्टिस ए एस बोपन्ना का पीठ मामले की सुनवाई कर रही है. चिदंबरम ने सीबाआई की विशेष अदालत द्वारा दिए गए रिमांड को भी चुनौती दी थी

सुप्रीम कोर्ट में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को तगड़ा झटका लगा है. उनकी सीबीआई कस्टडी की चुनौती देने वाली याचिका को आज सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं किया गया है. जस्टिस बानुमति ने कहा कि हमने रजिस्ट्री को इसके लिए कहा है कि इस याचिका को चीफ जस्टिस के सामने रखे.  चिदंबरम की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में मेंशन किया कि दो याचिकाओं को साथ ये आज लिस्ट नहीं हुई है इस पर कोर्ट ने बताया कि चीफ जस्टिस ने इसके लिए आदेश जारी नहीं किया है. सिब्बल ने कहा कि इस याचिका को भी साथ ही लिस्ट किया जाए इस पर  कोर्ट ने कहा कि सुनवाई के समय देखेंगे. INX मीडिया मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की  तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होनी थी. जस्टिस आर बानुमति और जस्टिस ए एस बोपन्ना का पीठ मामले की सुनवाई कर रही है. चिदंबरम ने सीबाआई की विशेष अदालत द्वारा दिए गए रिमांड को भी चुनौती दी थी. इसके अलावा INX मीडिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई और ED मामले में अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. शुक्रवार को कोर्ट ने ED मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और सीबीआई व ED को जवाब दाखिल करने को कहा था. सोमवार माने आज ही उनकी सीबीआई हिरासत भी खत्म हो रही है.

दूसरी ओर ईडी का हलफनामा दाखिल कर रहा है कि चिदंबरम ने अपने करीबी विश्वासपात्रों और सह साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर भारत और विदेश में शेल कंपनियों का जाल बनाया. ईडी के पास अपने दावों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. चिदंबरम पूर्व वित्त मंत्री, पूर्व गृहमंत्री हों या एक सामान्य नागरिक, अग्रिम जमानत मंजूर नहीं की जानी चाहिए और अगर शीर्ष अदालत आरोपी की याचिका पर विचार करती है तो यह न्याय का मखौल उड़ाना होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!