आर्यन खान एनसीबी के सामने पेश हुए

बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, जिन्हें क्रूज ड्रग्स केस में जमानत दी गई थी, एजेंसी के सामने अपनी साप्ताहिक (हर शुक्रवार) उपस्थिति लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुए। 29 अक्टूबर को बाम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान का एक विस्तृत जमानत आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होना है और उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए कहा गया था।

अदालत ने तीनों जमानत याचिकाकर्ताओं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुम धमेचा को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा था। कोर्ट ने 29 अक्टूबर तक तीनों आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। आर्यन खान को 28 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। हालांकि, उन्हें 30 अक्टूबर तक जेल से रिहा नहीं किया जा सका क्योंकि उनकी रिहाई से संबंधित दस्तावेज समय पर जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचे थे। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले शुक्रवार को, उच्च न्यायालय ने अपना आपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया था जिसमें उसने आर्यन खान और मामले में उनके सह-अभियुक्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा पर 14 जमानत की शर्तें लगाई थीं, इसमें तीनों पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

बता दें कि एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर एक ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से समुद्र के रास्ते गोवा जा रही थी। इस मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!