8100 रुपए तक बढ़ सकती है इन 12 लाख कर्मचारियों की सैलरी

Indian Railways के 11.56 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को इस त्‍योहारी सीजन में एक और बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। फाइनेंस मिनिस्‍ट्री ने उनके House Rent Allowance (HRA) को 1 जनवरी 2021 से लागू करने की मांग पर मंथन शुरू कर दिया है। साथ ही इस प्रस्‍ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा है। अगर ऐसा होता है तो इससे लाखों कर्मचारियों का HRA बढ़ जाएगा। साथ ही मोटा एरियर भी मिलेगा। उन्‍हें करीब 5400 रुपए से लेकर 8100 रुपए महीने तक फायदा होगा।

Indian Railways Technical Supervisors Association (IRTSA) और National Federation of Railwaymen (NFIR) ने HRA को 1 जनवरी 2021 से लागू करने की मांग की थी। क्‍योंकि उस दौरान महंगाई भत्‍ता 25 फीसद का स्‍तर पार कर गया था। AG ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्‍यक्ष और ऑल इंडिया अकाउंट्स और ऑडिट कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हरिशंकर तिवारी के मुताबिक महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी से उनका मकान किराया भत्‍ता (House Rent Allowance, HRA) और यात्रा भत्‍ता (Transport Allowance, TA) भी बढ़ जाएगा। 7th Pay Commission (7वां वेतन आयोग ) के Pay Matrix के मुताबिक हर लेवल के कर्मचारी की सैलरी में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी।

HRA के साथ TA भी बढ़ेगा

हरिशंकर तिवारी ने बताया कि 25 फीसद महंगाई भत्‍ता होने का मतलब है कि HRA के स्‍तर में बढ़ोतरी। इसका असर Transport Allowance पर भी पड़ता है। 7वें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिश में यह प्रस्‍ताव किया था कि जब DA 25 फीसद का स्‍तर पार करेगा तो फिर HRA भी बढ़ेगा। इसकी दर 8, 16, 24 फीसद से बढ़कर 9, 18 और 27 फीसद हो जाएगी।

फायदे के रूप में कितनी बढ़ेगी सैलरी

हरिशंकर तिवारी के मुताबिक फायदे के रूप में देखें तो अगर किसी की बेसिक पे 30000 रुपए है तो उसे करीब 5400 रुपए से 8100 रुपए महीने का फायदा होगा। मकान किराए भत्‍ते की रकम को न्‍यूनतम 5400 रुपए महीने पर फिक्‍स रखा गया है। मकान किराया भत्‍ता इससे कम नहीं हो सकता।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!