प्रधानमंत्री का केदारनाथ कार्यक्रम: वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा

उज्जैन. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम में वर्चुअली शिरकत की. दोनों ने महाकाल की पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान कई अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में शुक्रवार सुबह आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया. प्रदेश के 122 शिव मंदिर परिसरों में मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में केदारनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया.

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान लगाया. पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने की केदारनाथ धाम की परिक्रमा की. पीएम मोदी आज केदरानाथ में हैं. इस दौरान पीएम करोड़ों रूपयों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह स्थान साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा में टूट गया था. दरअसल, शंकराचार्य की प्रतिमा से जुड़े कई अहम तथ्य हैं, जो इस आयोजन को और खास बना रहे हैं. अब विस्तार से समझते हैं.

कैसे चुनी गई प्रतिमा?

खबर है कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा तैयार करने के लिए कई मूर्तिकारों ने कोशिश की. आंकड़े बताते हैं कि प्रतिमा के करीब 18 मॉडल तैयार किए गए थे, लेकिन पीएम की सहमति के बाद एक मॉडल का चयन किया गया. मैसूर के कलाकार अरुण योगीराज के हाथों तैयार हुई इसी प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी करेंगे. खास बात यह है कि यह प्रतिमा केवल एक ही शिला से तैयार की गई है.

9 कलाकारों और 1 साल से ज्यादा की मेहनत

इस मूर्ति को तैयार करने का काम साल 2020 के सितंबर माह में शुरू हो गया था. करीब 9 कारीगरों ने लगातार मेहनत कर आदि गुरु शंकराचार्य का यह रूप तैयार किया. सितंबर में मूर्ति को चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से उत्तराखंड लाया गया था. कलाकारों की टीम ने इस प्रतिमा के लिए एक खास शिला चुनी. खास बात है कि 130 वजनी शिला को तराशने के बाद इका वजन 35 टन हो गया. बताया जा रहा है कि कलाकारों ने आदि गुरु शंकराचार्य के ‘तेज’ को दिखाने के लिए प्रतिमा पर नारियल के पानी का भी इस्तेमाल किया है. इसकी मदद से मूर्ति की सतह पर चमक बनी रहेगी. प्रतिमा की ऊंचाई करीब 12 फीट होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!