जसप्रीत बुमराह ने वो किया जो एशिया का कोई क्रिकेटर न कर सका

जसप्रीत बुमराह की टेस्‍ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी जारी है. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट में बुमराह ने पांच विकेट झटक इतिहास रच दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल 5 जनवरी को डेब्‍यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपने हर विदेशी दौरे पर 5 विकेट-हॉल पूरा किया है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और अब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ.

बुमराह पूरे एशिया के पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्‍होंने इन चार देशों में 5 विकेट-हॉल लिए हैं. दिलचस्‍प ये है कि जसप्रीत बुमराह ने यह कारनामा इन देशों के अपने पहले दौरे पर ही कर डाला. बुमराह ने 8 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 7 रन देकर 5 विकेट झटके. किसी भारतीय गेंदबाज ने टेस्‍ट्स में इतने कम रन देकर 5 विकेट कभी नहीं झटके थे.

बुमराह के अलावा बाकी भारतीय गेंदबाज भी बेहतरीन साबित हुए. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का औसत 10.94 रहा जो उन मैचों में टीम इंडिया का बेस्‍ट है जिसमें उसने 50 से ज्‍यादा ओवर फेंके हो. इससे पहले का रिकॉर्ड एवरेज 12.76 था जो 1986 में हेडिंग्‍ले के मैदान पर हासिल हुआ था. इस मैच में तेज गेंदबाजों ने कुल 18 विकेट लिए जो वेस्‍टइंडीज में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.

इस मैच में विंडीज की आखिरी जोड़ी ने 50 रन बनाए. दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज को 100 के स्‍कोर पर ऑलआउट कर दिया. यह भारत के खिलाफ विंडीज का सबसे कम स्‍कोर है. इससे पहले, कैरेबियाई टीम 2006 में किंग्‍सटन के मैदान पर 103 रन बनाकर ढेर हो गई थी.

रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही. भारत ने 318 रनों के अंतर से विंडीज को हराया. इससे पहले की रिकॉर्ड जीत 2017 में आई थी जब टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 304 रन से हराया था. रनों के आधार पर भारत की पांच सबसे बड़ी जीतों में से चार विराट कोहली की कप्‍तानी में मिली हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!